अधिकारियों ने बताया कि शहर के आलमगारी बाजार क्षेत्र निवासी की यहां एक अस्पताल में बुधवार की देर रात मौत हो गयी । उसकी उम्र 35 साल के आस पास थी ।
अधिकारी ने बताया कि इन नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 205 तक पहुंच गई है।
सदन की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्य बैंक्स ने बुधवार को ‘कोविड-19 के दौरान आक्रामक अधिग्रहण पर प्रतिबंध अधिनियम’ पेश किया है। इससे अमेरिकी विदेशी निवेश समिति (सीएफआईयूएस) का दायरा बढ़ेगा।
ग्रेटर विशाखात्तनम नगर निगम ने रासायनिक संयंत्र के आसपास के लोगों से घरों में ही रहने और अपने मुंह तथा नाक को कवर के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करने को कहा है. इस संयंत्र से बृहस्पतिवार तड़के गैस का रिसाव हुआ है. दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी पॉलिमर्स पॉलीस्टीरीन और कई कामों में आने वाला प्लास्टिक बनाती है.
‘द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार सीए अपने मुख्य मेडिकल अधिकारी डा. जान आर्चर्ड और खेल विज्ञान एवं खेल मेडिसिन प्रमुख एलेक्स कोंटूरिस की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू करने की रणनीति बना रहा है।
उसने कहा कि भारत और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं जबकि पश्चिमी यूरोप जैसे क्षेत्रों में इनकी संख्या कम हो रही है।
नगर निगम का कहना है कि एक हद तक इन दुकानों को खोले जाने की तत्काल जरूरत है।
अधिकारियों के मुताबिक, गैस रिसाव ने संयंत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों को प्रभावित किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रसायनिक संयंत्र से गैस रिसाव को बृहस्पतिवार को परेशान करने वाला बताया और कहा कि केंद्र सरकार स्थित पर पैनी निगाह रख रही है. रेड्डी ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमों को पीड़ितों को जरूरी मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. 100 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के सोलापुर जिले में 58 वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसके साथ ही राज्य में अब तक पांच पुलिसकर्मियों की मौत इस खतरनाक संक्रमण से हो चुकी है.
भारतीय दूतावास ने यहां यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने गैस लीक होने के बाद पैदा हुए हालात के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे बुलाई है।
विश्वविद्यालयों ने यह अपील अभी भारत में ही रह रहे या ब्रिटेन में मौजूद विद्यार्थियों से की है। सोमवार को भारत सरकार ने घोषणा की थी कि वह चरणबद्ध तरीके से सात मई से विदेश में फंसे अपने नागरिकों को देश लाना शुरू करेगी।
इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,568 करोड़ रुपये था।
गोलापत्तनम में स्थित एलजी पॉलिमर्स रसायनिक संयंत्र से हुए गैस रिसाव के कारण एक आठ साल के बच्चे समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ स्थित इंटीग्रल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एण्ड रिसर्च के अस्पताल में जिला प्रशासन के आदेश पर गत 17 अप्रैल को कोविड—19 के 47 मरीज भर्ती कराये गये थे। इनमें से सभी ठीक हो चुके हैं।
सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय आधी रात से पहले सुनाया गया जिससे 17 महीने से चल रहे राजनीतिक गतिरोध पर विराम लग गया और देश को लगभग एक साल में लगातार चौथी दफा चुनाव में जाने से भी बचा लिया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर में एक एवं अजमेर में एक संक्रमित की मौत हो गयी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 15,266 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। कोविड-19 से संक्रमित 35,902 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जर्मनी ने संक्रमण के मामलों का दौर फिर से शुरू होने की स्थिति में योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं। इटली में विशेषज्ञों ने नए पीड़ितों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। फ्रांस में लॉकडाउन में ढील नहीं दी गई है और उसने संक्रमण का नया दौर शुरू होने की स्थिति में पहले ही योजना तैयार कर ली है।