महाराष्ट्र में COVID-19 से पुलिसकर्मी की मौत, अब तक पांच कर्मियों की जा चुकी है जान
महाराष्ट्र (Maharashtra) के सोलापुर जिले में 58 वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसके साथ ही राज्य में अब तक पांच पुलिसकर्मियों की मौत इस खतरनाक संक्रमण से हो चुकी है.
मुंबई, 7 मई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सोलापुर जिले में 58 वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक की मौत कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की वजह से हो गई. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसके साथ ही राज्य में अब तक पांच पुलिसकर्मियों की मौत इस खतरनाक संक्रमण से हो चुकी है. सहायक उप निरीक्षक सोलापुर के एमआईडीसी पुलिस थाने में तैनात थे और कोरोना वायरस संक्रमित होने की वजह से उन्हें मंगलवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया.
अधिकारी ने बताया कि बुधवार को इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक चार महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे और पिछले सप्ताह तक ड्यूटी पर थे.
राज्य पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "पुलिस महानिदेशक समेत महाराष्ट्र पुलिस के सभी रैंक के अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है."
यह भी पढ़ें: कोरोना से पीड़ित मरीजों के लिये सिख चिकित्सकों ने अपनी दाढ़ी कटवाने का कठिन निर्णय किया
पिछले महीने मुंबई पुलिस के तीन कर्मी और पुणे पुलिस के एक कर्मी की मौत कोविड-19 की वजह से हो गई थी. राज्य में अब तक 42 अधिकारियों समेत 456 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

