एजेंसी न्यूज

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर में एक एवं अजमेर में एक संक्रमित की मौत हो गयी।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत
जमात

जयपुर, सात मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को दो और लोगों की मौत हो गयी और राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 95 हो गयी है। इस बीच संक्रमण के 38 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,355 हो गयी है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर में एक एवं अजमेर में एक संक्रमित की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से 52 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जबकि जोधपुर में 15 रोगियों की मौत हो चुकी है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

राज्य में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नये मामले आए, जिनमें चित्तौड़गढ़ में 16, जयपुर में नौ, पाली में छह, धौलपुर में चार एवं कोटा में सामने आए दो नये मामले शामिल हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,355 हो गयी है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).