इंटीग्रल अस्पताल में भर्ती सभी कोरोना मरीज हुए ठीक
लखनऊ स्थित इंटीग्रल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एण्ड रिसर्च के अस्पताल में जिला प्रशासन के आदेश पर गत 17 अप्रैल को कोविड—19 के 47 मरीज भर्ती कराये गये थे। इनमें से सभी ठीक हो चुके हैं।
लखनऊ, सात मई कोविड—19 संक्रमण से मौत के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी लखनऊ स्थित एक अस्पताल में भर्ती सभी 47 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
लखनऊ स्थित इंटीग्रल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एण्ड रिसर्च के अस्पताल में जिला प्रशासन के आदेश पर गत 17 अप्रैल को कोविड—19 के 47 मरीज भर्ती कराये गये थे। इनमें से सभी ठीक हो चुके हैं।
इंस्टीट्यूट के डीन प्रोफेसर जफर इदरीस ने बृहस्पतिवार को बताया कि इंटीग्रल हॉस्पिटल को कोविड—19 संक्रमित लोगों के इलाज के लिये आइसोलेशन कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है। पिछली 17 अप्रैल को जिला प्रशासन के आदेश पर यहां 47 कोरोना मरीज भर्ती किये गये थे। उनमें से 37 पुरुष और 10 महिलाएं थीं। इनकी उम्र पांच महीने से लेकर 65 वर्ष तक थी।
उन्होंने बताया कि इन मरीजों को दो वार्ड में रखा गया। अस्पताल के सामने यह भी चुनौती थी कि कोविड—19 के मरीजों के साथ—साथ अन्य रोगियों के इलाज में कोई कमी न रह जाए।
डीन ने बताया कि 47 में से 45 मरीजों की पहली और दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी। इन सभी 45 मरीजों को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। बाकी दो मरीजों की भी जांच रिपोर्ट बुधवार को नेगेटिव आयी। उनकी पिछली रिपोर्ट भी नेगेटिव पायी गयी थी, लिहाजा उन्हें भी छुट्टी दे दी गयी। यह खुशी की बात है कि इनमें से किसी को भी आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।
उन्होंने कहा कि इंटीग्रल अस्पताल में अब तक कोरोना के ये 47 मरीज ही भर्ती किये गये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

