मई के अंत में नए नियमों के साथ सत्र पूर्व ट्रेनिंग शुरू करेगा सीए: रिपोर्ट
‘द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार सीए अपने मुख्य मेडिकल अधिकारी डा. जान आर्चर्ड और खेल विज्ञान एवं खेल मेडिसिन प्रमुख एलेक्स कोंटूरिस की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू करने की रणनीति बना रहा है।
मेलबर्न, सात मई क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) इस महीने के अंत में टीमों की सत्र पूर्व ट्रेनिंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है और कोविड-19 महामारी के बी खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए नए ट्रेनिंग नियम बना रहा है।
‘द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार सीए अपने मुख्य मेडिकल अधिकारी डा. जान आर्चर्ड और खेल विज्ञान एवं खेल मेडिसिन प्रमुख एलेक्स कोंटूरिस की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू करने की रणनीति बना रहा है।
ये दोनों क्रिकेट खेलने वाले अन्य देशों के अपने समकक्षों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके अलावा आस्ट्रेलिया सरकार और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की समितियों का भी हिस्सा हैं जो खेलों को दोबारा शुरू करने के तरीके ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार अभी सीए की प्राथमिकता खिलाड़ियों की सत्र पूर्व ट्रेनिंग के नियम तैयार करना है जिसमें ट्रेनिंग के दौरान गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करना भी शामिल है।
कोंटूरिस ने हालांकि कहा कि कोरोना वायरस के कारण पैदा हु्ई स्थिति का क्रिकेट जैसे खेल की टीम ट्रेनिंग पर अधिक असर नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘नेट्स पर खिलाड़ियों के बीच दूरी होती है- प्रत्येक नेट पर दो या तीन गेंदबाज होते हैं। एक बार में एक गेंदबाज गेंद फेंकता है और बल्लेबाज 22 गज की दूरी पर होता है इसलिए यह बड़ी समस्या नहीं है।’’
कोंटूरिस ने कहा, ‘‘हम इसे बड़ी समस्या के रूप में नहीं देखते जिससे निपटा नहीं जा सकता लेकिन हम इसका हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं। आपको यह चीजें देखनी चाहिए: दूरी बनाकर रखें, गेंद को आपको कैसे रखना है, इन चीजों से आसानी से निपटा जा सकता है।’’
कोंटूरिस ने कहा कि कोविड-19 के कारण सामाजिक दूरी अनिवार्य है और ऐसे में खिलाड़ी जश्न मनाने के नए तरीके ढूंढ लेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

