देशभर में कोविड-19 के मामले 56,000 के पार, शहरी क्षेत्रों में मामलों में बढ़ोतरी
विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा घोषित किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि बुधवार सुबह से देशभर में 5000 से अधिक नये मामले सामने आये हैं. देशभर में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,800 से पार पहुंच गई है, जबकि अर्धसैनिक बलों में भी मौतें होने की जानकारी सामने आयी.