एजेंसी न्यूज

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी, एक नागरिक घायल

भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया।

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी, एक नागरिक घायल
जमात

जम्मू, सात मई पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक तीन सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया।

भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार छठे दिन पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी करके और मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ के कस्बा, शानपुर और किर्नी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और अंतिम खबर आने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुए कास्बा गांव के एक निवासी निसार अली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 01:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).