एजेंसी न्यूज

लेगान्स के कोच ने कहा, ला लिगा 20 जून से शुरू होगा

मैक्सिको के रहने वाले कोच एगुएर ने कहा, ‘‘हमारे पास अब लीग शुरू होने की तिथि है। ला लिगा 20 जून को शुरू होगा और पांच सप्ताह 26 जुलाई को आधिकारिक तौर पर इसका समापन होगा। ’’

लेगान्स के कोच ने कहा, ला लिगा 20 जून से शुरू होगा

एगुएर ने ‘मार्का क्लैरो’ रेडियो से कहा कि उन्हें चैंपियनशिप शुरू करने की योजना के बारे में आधिकारिक जानकारी दी गयी है। कोरोना वायरस के कारण यह प्रतियोगिता मार्च से ही ठप्प पड़ी है।

मैक्सिको के रहने वाले कोच एगुएर ने कहा, ‘‘हमारे पास अब लीग शुरू होने की तिथि है। ला लिगा 20 जून को शुरू होगा और पांच सप्ताह 26 जुलाई को आधिकारिक तौर पर इसका समापन होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैच शनिवार और रविवार तथा बुधवार और गुरुवार को खेले जाएंगे।’’

एगुएर ने कहा, ‘‘ ला लिगा ने अभी मुझे आधिकारिक तौर पर सूचित किया है और मैं इससे बहुत खुश हूं क्योंकि अब हम अभ्यास सत्र का कार्यक्रम तय कर सकते हैं। हमारे सभी परीक्षण सही रहे हैं और हम कल से अभ्यास शुरू कर सकते हैं। ’’

लीग के अधिकारियों ने हालांकि अब तक एगुएर के दावों पर टिप्पणी नहीं की। उन्होंने केवल इतना कहा कि उनका ध्यान अभी क्लबों में अभ्यास चरण को पूरा करने पर है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).