पटना—सासाराम, सात मई बिहार के रोहतास जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज (70 वर्षीय पुरूष) की बृहस्पतिवार को मृत्य हो गयी ।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के अनुसार सासाराम निवासी वृद्ध को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल लाया गया था जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। वृद्ध की इलाज के दौरान नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई।
सिविल सर्जन डॉ जनार्दन शर्मा ने बताया कि उक्त मरीज के नमूने की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को मिली जिसमें उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में इस बीमारी के कारण मौत होने का यह पांचवां मामला है।
बिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नये मामलों के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 550 हो गये हैं ।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रोहतास में दो तथा पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, किशनगंज, भागलपुर और शिवहर जिले में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण मामले की पुष्टि हुई है ।
बिहार के 38 जिलों में से 33 जिलों में कोविड—19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)











QuickLY