महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना लगातार जारी है और बृहस्पतिवार को राज्य में 1,602 नए मामले सामने आए. इसी के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 27,524 हो गयी.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक विशेष ट्रेन से यहां आने वाले 70 यात्रियों के एक समूह ने गुरूवार को पृथक—वास में भेजे जाने के विरोध में बेंगलुरू रलवे स्टेशन पर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने रेलवे अधिकारियों से उन्हें वापस भेजने की मांग की
जालौर से जौनपुर तक के लिए दूसरी विशेष श्रमिक रेलगाड़ी शाम में 6.25 बजे रवाना हुई जिसमें लगभग 800 प्रवासी श्रमिक रवाना हुए।
सीतारमण ने आर्थिक राहत पैकेज की दूसरी किस्त की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिये 3,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके लिये राज्यों को अतिरिक्त अनाज की आपूर्ति की जायेगी। मुफ्त अनाज की आपूर्ति मई और जून 2020 के दौरान होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार अन्य राज्यों एवं केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित कर ट्रेनों से प्रवासी मजदूरों की वापसी करा रही है। वहीं सभी जिलों के उपायुक्त बस से प्रवासी मजदूरों को अपने जिलों में वापस ला रहे हैं। अभी तक राज्य में 60 हजार से अधिक लोग वापस आ चुके हैं ।’’
सरकार ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सात मई को ‘वंदे भारत मिशन’ शुरू किया था।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर प्रवासी मजदूरों को घर जाने के लिए ट्रेनें उपलब्ध कराई हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे ने अब तक 806 विशेष श्रमिक रेलगाड़ियों के जरिये दस लाख श्रमिकों को उनके घर पहुंचाया है.
संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष विशेषज्ञों ने भारत के 20 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की सराहना की है और इसे "प्रभावशाली" बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिये यह अभी तक किसी भी विकासशील देश द्वारा घोषित सबसे बड़ा आर्थिक राहत पैकेज है.
राज्य सरकार ने कहा कि दाखिला, पोशाक या अन्य चीजों के शुल्क छात्रों से नहीं लिए जा सकते।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 158 हो गई क्योंकि 15 और मरीज कोविड-19 से ठीक हो गए। ये सभी मरीज जाजपुर जिले से हैं।
न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकारों को नोटिस जारी कर उनसे इन मजदूरों की गोरखपुर वापसी के लिए उठाये गये कदमों पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।
पश्चिम बंगाल की बरहामपुर लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद चौधरी ने 3,000 करोड़ रुपये खर्च कर एक प्रतिमा (गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) बनवाने के लिए केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि सरकार उन लोगों की समस्याओं को दूर करने में विफल रही है जो कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में नौकरी खो चुके हैं और संकट का सामना कर रहे हैं।
वित्त मंत्री ने इससे पहले बुधवार को 5.94 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। इसे मिलाकर सरकार अब तक कुल 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज की घोषणा कर चुकी है। बुधवार को घोषित पैकेज में मुख्य रूप से छोटे कारोबारियों को बिना गारंटी के कर्ज सुलभ करना, वितरण कंपनियों को और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को राहत दी गयी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट से अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिये मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी।
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, ‘‘इस पैकेज में देश के सामने खड़े किसी बुनियादी मुद्दे का समाधान नहीं किया गया है। यह गरीबों के साथ क्रूर मजाक है। इस वक्त प्रवासी श्रमिकों को मुफ्त परिवहन सेवा की जरूरत है ताकि वे अपने घर पहुंच सकें।’’
चीन ने अमेरिका से कहा कि दूसरों को बदनाम करके और बलि का बकरा बनाकर इस जानलेवा वायरस से छुटकारा नहीं मिलने वाला है।
पुलिस ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के उपायों के तहत 174 भारतीय नागरिकों को 'एअरोसिटी' के विभिन्न होटलों में पृथक-वास में रखा गया है और वहां करीब 55 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2,500 को पार कर गया है, वहीं अब तक 26,000 से अधिक लोग इससे ठीक हो चुके हैं।
इसबीच, मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल में बताया कि पिछले तीन दिन में सेंधवा के पास सीमा से लगभग 15,000 प्रवासी मजदूरों को अन्य स्थानों पर भेजा गया है।
इस बीच, देश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,549 हो गयी, वहीं संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 78,003 पर पहुंच गयी है।
केआरएमबी के अध्यक्ष को सौंपे अपने विरोध पत्र में कांग्रेस ने कहा है, 'हम कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड से हस्तक्षेप करने की मांग करते हैं ताकि आंध्र प्रदेश सरकार को तेलंगाना को हानि पहुंचाते हुये अवैध रूप से कृष्णा नदी जल निकासी की अनुमति नहीं मिले ।