एजेंसी न्यूज

विदेश से लौटे 685 भारतीय नागरिकों को दिल्ली के विभिन्न पृथक-वास केद्रों में रखा गया : पुलिस

पुलिस ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के उपायों के तहत 174 भारतीय नागरिकों को 'एअरोसिटी' के विभिन्न होटलों में पृथक-वास में रखा गया है और वहां करीब 55 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

विदेश से लौटे 685 भारतीय नागरिकों को दिल्ली के विभिन्न पृथक-वास केद्रों में रखा गया : पुलिस
जमात

नयी दिल्ली, 14 मई 'वंदे भारत अभियान' के तहत विदेश से यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे 1,186 भारतीय नागरिकों में से 685 लोगों को स्क्रीनिंग के बाद शहर के विभिन्न पृथक-वास केंद्रों में रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के उपायों के तहत 174 भारतीय नागरिकों को 'एअरोसिटी' के विभिन्न होटलों में पृथक-वास में रखा गया है और वहां करीब 55 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने कहा कि इसके अलावा, वापस आने वाले यात्रियों की बेहतर चिकित्सा जांच के दौरान कोई रूकावट नहीं आए, इसके लिए आईजीआई हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर भी 80 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

इन पुलिसकर्मियों को यात्रियों को आव्रजन से चिकित्सा जांच कक्ष तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस उपायुक्त (हवाईअड्डा) प्रवीर रंजन ने कहा, '' मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को दिल्ली के विभिन्न निर्धारित स्थलों पर 14 दिन के पृथक-वास में रखा जा रहा है। नोडल अधिकारी की अनुमति के साथ ही यात्रियों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए बसों के जरिए पृथक-वास सुविधाओं में ले जाया जा रहा है।''

उन्होंने कहा कि 14 दिन के पृथक-वास के दौरान कोई व्यक्ति बाहर नहीं निकले, यह सुनिश्चित करने के लिये निर्धारित केंद्रों के बाहर 24 घंटे जवानों की तैनाती की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).