कोविड-19 के खिलाफ जंग में अन्वेषक बने छात्र
दिल्ली के शालीमार बाग के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र सार्थक जैन ने, बिना छुए ही बजने वाली दरवाजे की घंटी बनाई है। इसमें अल्ट्रासोनिक सेंसर लगे हुए हैं, जिसके चलते बाहर से आने वाले व्यक्ति को घंटी छूने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे कोरोना वायरस के प्रसार की गुंजाइश कम हो जाती है।