एजेंसी न्यूज

आईईएक्स की मार्च तिमाही में बिजली बिक्री 40 प्रतिशत बढ़कर 1,383.5 करोड़ यूनिट रही

एक्सचेंज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि एक साल पहले 31 मार्च 2019 को समाप्त तिमाही में उसकी बिजली की बिक्री 990.8 करोड़ यूनिट रही थी।

आईईएक्स की मार्च तिमाही में बिजली बिक्री 40 प्रतिशत बढ़कर 1,383.5 करोड़ यूनिट रही
जमात

नयी दिल्ली, 15 मई बिजली खरीद-फरोख्त बाजार इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईएएक्स) में विद्युत बिक्री जनवरी-मार्च तिमाही में करीब 40 प्रतिशत उछलकर 1,383.5 करोड़ यूनिट रही। इससे एक्सचेंज का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में उल्लेखनीय रूप से बढ़ा

एक्सचेंज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि एक साल पहले 31 मार्च 2019 को समाप्त तिमाही में उसकी बिजली की बिक्री 990.8 करोड़ यूनिट रही थी।

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में आईईएक्स में बिजली बिक्री 5,386.2 करोड़ यूनिट रही जो एक साल पहले 2018-19 में 5218.9 करोड़ यूनिट रही थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा, ‘‘टर्म अहेड मार्केट (टीएएम) के तहत बिक्री मात्रा सालाना आधार पर 89 प्रतिशत बढ़ी.... कीमत मामले में ‘डे अहेड मार्केट’ यानी अगले दिन की आपूर्ति के लिये कीमतों में 2019-20 की चौथी तिमाही में 14 प्रतिशत की कमी आयी।’’

आईईएक्स के अनुसार बेहतर मूल्य के कारण वाणिज्यक और औद्योगिक ग्राहकों ने आलोच्य तिमाही में 41 प्रतिशत अधिक बिजली की खरीद की।

एक्सचेंज का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष में 20 प्रतिशत बढ़कर 45.61 करोड़ रपये रहा।

बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े के अनुसार एक्सचेंज की कुल आय 2019-20 की चौथी तिमाही में बढ़कर 79.59 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 67.83 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 175.71 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 165.03 करोड़ रुपये रहा था।

आलोच्य वित्त वर्ष के दौरान एक्सचेंज की कुल आय बढ़कर 297.40 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 294.15 करोड़ रुपये पर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).