एजेंसी न्यूज

श्रीलंका ने बीसीसीआई से जुलाई में दौरे की संभावना तलाशने को कहा

भारतीय टीम के आगामी कार्यक्रम में जून- जुलाई में श्रीलंका का दौरा शामिल है जहां टीम को तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण हालांकि इस दौरे पर संशय बरकरार है।

श्रीलंका ने बीसीसीआई से जुलाई में दौरे की संभावना तलाशने को कहा

कोलंबो, 15 मई कोविड-19 महामारी के कारण भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे पर बरकरार अनिश्चितता के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एससीएल) ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से अनुरोध किया है कि वे जुलाई में इस निर्धारित श्रृंखला के लिए दौरा करने पर गंभीरता से विचार करें।

भारतीय टीम के आगामी कार्यक्रम में जून- जुलाई में श्रीलंका का दौरा शामिल है जहां टीम को तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण हालांकि इस दौरे पर संशय बरकरार है।

‘द आईलैंड’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एससीएल जुलाई के आखिरी में भारतीय टीम के साथ सीमित ओवरों का मुकाबला खेलने का इच्छुक है। उसने इसके लिए बीसीसीआई को ई-मेल भी किया है। बोर्ड को बीसीसीआई के जवाब का इंतजार है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘ श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई को ई-मेल भेज कर जुलाई के आखिरी में द्विपक्षीय क्रिकेट को फिर से शुरू करने की संभावना पर विचार करने को कहा है।’’

रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया, ‘‘ उन्हें सख्त पृथकवास के नियमों का पालन करना होगा और प्रशंसकों की सुरक्षा को देखते हुए श्रृंखला का आयोजन दर्शकों के बिना होगा।’’

बीसीसीआई का रूख हालांकि साफ है कि जब तक सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश और यात्रा की सलाह नहीं दी जाती है, वे इस समय कुछ भी करने में सक्षम नहीं होंगे।

इससे पहले इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा इस महामरी के कारण दूसरे अभ्यास मैच के बाद बीच में रद्द हो गया।

अगर भारतीय दौरा नहीं होता है तो इससे बोर्ड का वित्तीय नुकसान और बढ़ेगा।

श्रीलंका ने इससे पहले बीसीसीआई को इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र की मेजबानी की पेशकश की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).