हापुड़ में कोरोना वायरस के 10 और मामले सामने आये
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में 10 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इसमें पिलखुवा के एक ही परिवार के सात सदस्य हैं। इस परिवार में तीन लोग पहले भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है जिनमें से एक बुजुर्ग की मौत गत सोमवार को गाजियाबाद में हो गई थी।
हापुड़, 15 मई उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में बृहस्पतिवार की रात कोरोना वायरस से 10 लोग संक्रमित पाये गये हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में 10 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इसमें पिलखुवा के एक ही परिवार के सात सदस्य हैं। इस परिवार में तीन लोग पहले भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है जिनमें से एक बुजुर्ग की मौत गत सोमवार को गाजियाबाद में हो गई थी।
उन्होंने बताया कि मृतक बुजुर्ग की पत्नी ओर बेटे भी संक्रमित मिले हैं। इनका नोएडा कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है और जो सदस्य अब संक्रमित मिले हैं उनका इलाज यहां किया जा रहा है।
डा शर्मा ने बताया कि इसके अलावा पिलखुवा के घास मंडी में रहने वाले एक परिवार के दो सदस्य संक्रमित मिले है। इनका भी कोविड अस्पताल में
इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि वही हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा में 15 दिन बाद फिर एक नया मामला सामने आया है।
सीएमओ ने बताया कि अब तक जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 71 मामले सामने आये है। अब तक 31 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि एक मरीज की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि अभी 39 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

