एफएफएससीआई ने किसी प्रतिस्पर्धी के इस साल प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने की स्थिति में 2021 में उसका प्रतियोगिता लाइसेंस का मुफ्त में नवीनीकरण करने का प्रस्ताव रखा है।
कानून की तीसरे वर्ष की छात्रा शबनम ने याचिका दायर कर कहा कि दिल्ली सरकार ने घोषणा की कि एक सामान्य फॉर्म ऑनलाइन भरकर ई-कूपन प्राप्त किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि यह वृद्धि स्वाभाविक थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी तक यह सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला है।
भारतीय पूंजी बाजार में निवेश करने वाले विदेशी पोटफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इससे पहले दिसंबर 2019 में समाप्त तिमाही के दौरान 6.3 अरब डालर का शुद्ध निवेश किया था। मार्निंगस्टार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 700 से ज्यादा अंक ऊपर नीचे होने के बाद 30 प्रमुख शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 167.19 अंक यानी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 30,196.17 अंक पर बंद हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि 23 वर्षीय बेटी फरवरी में आंख का ऑपरेशन कराने के लिए मां को दिल्ली ले गई थी। दोनों दिल्ली के मुबारकपुर इलाके में किराए के कमरे में रह रही थीं।
वीडियो कॉन्फ्रेंस से सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने बैंक प्रशासक से स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा जो बताएगी कि एचडीआईएल के प्रमोटर-निदेशकों की संपत्तियों की बिक्री हुई है या नहीं।
दोनों नेताओं ने पिछले सप्ताह के आखिर में भी महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति तथा उसे नियंत्रित करने के उपायों पर चर्चा की थी जहां कई मंत्री मौजूद थे।
एक सरकारी बयान में बताया गया है कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की मंगलवार की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई है। इस बैठक में चक्रवाती तूफान से निपटने में राज्य, केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लिया गया है।
देश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत के मामले 3,163 पर पहुंच गए और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,01,139 हो गयी।
प्रधान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चक्रवात ‘अम्फान’ के रूप में यह दूसरी आपदा आ रही है क्योंकि हम पहले ही कोविड-19 का मुकाबला कर रहे हैं और इसके लिए सतत निगरानी की आवश्यकता है।
इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों अन्य बीमार हो गए थे।
उद्योग मंडल ने कंटेनमेंट क्षेत्रों को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में व्यापार और उद्योग के लिये लॉकडाउन में धीरे धीरे राहत देने की भी मांग की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। वह सीमा को लेकर भारत-नेपाल के बीच गतिरोध और भारतीय सेना प्रमुख एम एम नरवणे की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दे रहे थे। नरवणे ने कहा था कि नेपाल ‘‘किसी अन्य के इशारे’’ पर भारत द्वारा नवनिर्मित सड़क पर आपत्ति प्रकट कर रहा है ।
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण देश में शरणार्थी संकट पैदा हो गया क्योंकि लाखों लोग कड़ी धूप और भूख के बावजूद अपने घरों को लौटने की कोशिश कर रहे हैं। ताजिंदर को एक सप्ताह पहले समाचार चैनल पर जब इस स्थिति का पता चला तो वह काफी आहत हुए।
इस महीने की शुरुआत में नर्सों का यह दल कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए भारत से यूएई पहुंचा। सभी नर्स केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के एस्टर डीएम हेल्थकेयर के अस्पतालों में कार्यरत थीं।
पुलिस ने बताया कि घायलों में 17 की हालत गंभीर है।
बनर्जी ने कहा कि वह और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और कई हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की गई है।
कांग्रेस ने देश में प्रवासी मजदूरों की दशा और श्रम कानूनों में बदलावों के विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए शुक्रवार को समान विचार वाले दलों की बैठक बुलाई है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू होने से 17 मई तक एसएमएस के जरिये 1,00,436 और स्पीड पोस्ट के माध्यम से 80 नोटिस भेजे हैं।