नेपाल में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 402 हुए: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के मुताबिक झापा में नौ, कपिलवस्तु में चार, काठमांडू में तीन और सरलाही जिले में दो नये मामले सामने आए हैं। इसके अलावा मोरांग, सुनसरी, भक्तपुर, मकावनपुर, रामेछाप, ललितपुर, सिंधुली, लामजंगु और नवलपारसी में कोविड-19 का एक-एक मरीज मिला है।