पालघर, 19 मई महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक ट्रक से आठ लाख रुपये कीमत का सुगंधित तंबाकू जब्त कर, इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि जब्त पैकेटों को चावल की बोरियों में छुपाया गया था।
उन्होंने बताया कि ट्रक गुजरात से आ रहा था और उसे रविवार रात को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर तलसारी के पास रोका गया था।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक और चावल भी जब्त कर लिए हैं और गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिबरिल शेख और सत्ता सूर्यवंशी के तौर पर हुई है।
उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र में 2012 से सुगंधित तंबाकू, ज़र्दा, खैनी, पान मसाला और गुटखा की बिक्री और सेवन पर रोक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY