एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना कल रात हुई। दोनों ही बसों का परिचालन कोझिकोड मुक्कम मार्ग पर हो रहा था। बुधवार को घटना के समय दोनों ही बसें सड़क किनारे खड़ी थीं।
अत्यधिक संक्रामक रोग से निपटने की देश की तैयारियों पर मीडिया की कुछ खबरों में सवाल उठाये जाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह कहा।
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पीएम केयर फंड के दुरूपयोग संबंधी ट्वीट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एक मामला दर्ज किया गया है.
लिनी पुथुसेरी नामक नर्स की 2018 में कोझिकोड जिले के पेराम्बरा अस्पताल में निपाह के रोगी की देखभाल के दौरान वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
ममता ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए दो लाख रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि 36 लाख लोग आज राजस्थान में मनरेगा में काम कर रहे है और इस लिहाज से राज्य देश में पहले नंबर पर है। पिछले 10 साल का रिकार्ड टूटा है और लगभग 1900 करोड़ रूपये के 37,000 काम स्वीकृत किये है।
फडणवीस ने कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित मुंबई पर चर्चा करते हुए कहा कि वहां सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के लिये बिस्तर उपलब्ध नहीं हैं जबकि सरकार की नाकामियों के चलते शहर के निजी अस्पतालों के आईसीयू भी खाली पड़े हैं।
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के साथ मिलकर बुधवार को गिलीड साइंसेज के प्रतिनिधियों से भारतीय बाजार में रेमडेसिविर को लाने की रूपरेखा तैयार करने के लिए बातचीत की।
आरएलडीए के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश डुडेजा और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कंपनियों ने विभिन्न प्रकार के अनुमोदन, पेड़ काटने की अनुमति और योजनाओं की मंजूरी से संबंधित सवाल पूछे जिनका मौके पर ही जवाब दिया गया।
शंशाक मनोहर का आईसीसी चेयरमैन के तौर पर कार्यकाल इस महीने समाप्त हो जायेगा।
लॉकडाउन दिशानिर्देशों में छूट मिलने के बाद अभ्यास शुरू करने के लिये मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करते हुए साइ ने सहमति पत्र भी दिये हैं जिन्हें खिलाड़ियों और राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को एसओपी के तहत भरना होगा।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार आठ व्यक्ति संक्रमण से ठीक हुए हैं जिससे ऐसे मरीजों की संख्या 177 हो गई है जिनका वर्तमान समय में विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इनमें से कम से कम 15 लोग हाल ही में मुंबई या पश्चिम बंगाल से लौटे हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए राज्य के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि चूंकि प्रवासी बडी संख्या में आ रहे हैं इसलिए राज्य की सीमाओं पर इनके लिए टैंट लगाना तथा अन्य व्यवस्थाएं कर पाना व्यवहारिक नहीं है ।
दोनों करीबी मित्र देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 69 वर्ष पूरे हुए हैं।
येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ उन्होंने (मधुस्वामी ने) जो कुछ कहा है, वह सही नहीं है, मैं उन्हें चेतावनी दूंगा।’’
पुलिस ने बताया कि जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के कसोली गांव में अपने घर पर संपत्ति विवाद को लेकर हुई लड़ाई में सुखबीर सैनी (53) के सिर पर उसके बेटे अर्जुन (23) ने लोहे की छड़ से वार कर दिया, जिससे सैनी की मौके पर ही मौत हो गई।
एक अमीर कारोबारी ने बृहस्पतिवार को गरीब लोगों की सहायता के लिए यहां नकदी वितरण किया और इस दौरान भीड़ एकत्र होने पर भगदड़ मच गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
डॉक्टर, अर्धचिकित्साकर्मी,पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भिन्न-भिन्न ड्यूटी पर लगे अन्य लोग कोरोना योद्धा कहलाते हैं।