JIO प्लेटफॉर्म्स में केकेआर करेगी 11,367 करोड़ रूपये का निवेश, 2.32 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का किया ऐलान
केकेआर ने इस करार में रिलायंस समूह की डिजिटल कारोबार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स को शेयर के हिसाब से कुल 4.91 लाख करोड़ रूपये मूल्य का आंका है। करीब एक महीने पहले फेसबुक के निवेश के साथ, जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला शुरू हुआ था। अब तक कुल पांच बड़े निवेशकों द्वारा जियो प्लेटफॉर्म्स में कुल 78,562 करोड़ रूपये का निवेश हो चुका है।