एजेंसी न्यूज

टेक्सास में नौसैन्य अड्डे पर हुए हमले में एक नाविक घायल, FBI ने कहा- आतंकवाद से जुड़ा है मामला

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि नौसैन्य वायु स्टेशन-कॉपर्स क्रिस्टी में यह गोलीबारी बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा छह बजे हुई. बंदूकधारी ने एक वाहन में सवार होकर नौसैन्य अड्डे के द्वार से तेजी से घुसने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों ने समय पर अवरोधक लगा कर उसे रोक दिया.

टेक्सास में नौसैन्य अड्डे पर हुए हमले में एक नाविक घायल, FBI ने कहा- आतंकवाद से जुड़ा है मामला
एफबीआई (Photo Credits: Pixabay)

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि नौसैन्य (Navy) वायु स्टेशन-कॉपर्स क्रिस्टी में यह गोलीबारी बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा छह बजे हुई. बंदूकधारी ने एक वाहन में सवार होकर नौसैन्य अड्डे के द्वार से तेजी से घुसने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों ने समय पर अवरोधक लगा कर उसे रोक दिया. उन्होंने बताया कि इसके बाद हमलावर कार से उतरा और उसने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें नौसेना का एक नाविक घायल हो गया. सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बंदूकधारी मारा गया.

एफबीआई के विशेष एजेंट लियाह ग्रीव्स ने बृहस्पतिवार दोपहर को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एजेंसी इस गोलीबारी की ‘‘आतंकवाद संबंधी घटना’’ के रूप में जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोाशिश की जा रही है कि इसमें और कौन शामिल है. ग्रीव्स ने कहा, ‘‘हमें विश्वास हो गया कि नौसैन्य वायु स्टेशन कॉर्पस क्रिस्टी में हुई घटना आतंकवाद से जुड़ी है.’’

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कोरोना वायरस की दूसरी लहर में अमेरिका नहीं होगा बंद

उन्होंने कहा कि राज्य, स्थानीय और संघीय सहयोगियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है.

ग्रीव्स ने यह नहीं बताया कि इस हमले का कारण क्या हो सकता है या जांचकर्ता इस नतीजे पर कैसे पहुंचे कि यह आतंकवादी हमला था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).