एजेंसी न्यूज

COVID-19 से संक्रमित दिल्ली पुलिस कर्मियों को एक लाख रुपये की जगह मिलेंगे सिर्फ 10,000 रुपये

दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कर्मियों को देने वाली राशि एक लाख रुपये से घटाकर 10,000 रुपये कर दी है क्योंकि पुलिस बल में संक्रमण के मामले बढ़े हैं. अधिकारियों ने बताया कि अब तक 250 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं. दिल्ली के उत्तरपश्चिमी जिले के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात एक कांस्टेबल की मौत के बाद यह कदम उठाया गया था.

COVID-19 से संक्रमित दिल्ली पुलिस कर्मियों को एक लाख रुपये की जगह मिलेंगे सिर्फ 10,000 रुपये
दिल्ली पुलिस (Photo Credit- PTI)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कर्मियों को देने वाली राशि एक लाख रुपये से घटाकर 10,000 रुपये कर दी है क्योंकि पुलिस बल में संक्रमण के मामले बढ़े हैं. अधिकारियों ने बताया कि अब तक 250 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं. अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में 25-30 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे.

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस कल्याण सोसाइटी से कर्मियों को एक-एक लाख रुपये देने का निर्णय लिया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हाल ही में एक बैठक आयोजित की गई थी और यह निर्णय लिया गया कि कर्मियों को दी जाने वाली राशि घटाई जाए. कई पुलिसकर्मी संक्रमित हो रहे हैं और ऐसे मामलों में समान रूप से राशि वितरित होनी चाहिए. इसलिए राशि को एक लाख रुपये से घटाकर 10,000 रुपये करने का निर्णय लिया गया.’’

यह भी पढ़ें: देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6088 नए मामले, 148 लोगों की मौत- कुल मरीजों की संख्या 1.18 लाख के पार

उन्होंने बताया कि ज्यादातर पुलिसकर्मियों का इलाज सरकारी अस्पताल में हुआ है और विभाग दवाई और उनके इलाज में मदद कर रहा है. इसी बीच कोविड-19 से जान गंवाने वाले एक पुलिस अधिकारी को सात लाख की जगह 10 लाख रुपये दिए गए हैं. दिल्ली के उत्तरपश्चिमी जिले के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात एक कांस्टेबल की मौत के बाद यह कदम उठाया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).