एजेंसी न्यूज

चक्रवात 'अम्फान' के बाद के हालात का जायजा लेने के लिए PM मोदी पश्चिम बंगाल के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात अम्फान के बाद के हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल रवाना हो गए. वह ओडिशा का भी दौरा करेंगे. मोदी हवाई सर्वेक्षण करेंगे और दोनों राज्यों में समीक्षा बैठकों में भाग लेंगे जिनमें राहत एवं पुनर्वास के कदमों पर चर्चा की जाएगी.

चक्रवात 'अम्फान' के बाद के हालात का जायजा लेने के लिए PM मोदी पश्चिम बंगाल के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 22 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) चक्रवात अम्फान के बाद के हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल रवाना हो गए. वह ओडिशा का भी दौरा करेंगे. मोदी हवाई सर्वेक्षण करेंगे और दोनों राज्यों में समीक्षा बैठकों में भाग लेंगे जिनमें राहत एवं पुनर्वास के कदमों पर चर्चा की जाएगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) अपने-अपने राज्यों में हवाई सर्वेक्षण के दौरान प्रधानमंत्री के साथ होंगे.

चक्रवात अम्फान से पश्चिम बंगाल में 77 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए. राज्य के कई हिस्सों में तबाही मची और पुल बह गए तथा निचले इलाके जलमग्न हो गए.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी 83 दिनों बाद पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर, चक्रवात ‘अम्फान’ के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए करेंगे हवाई सर्वेक्षण

इस चक्रवात ने ओडिशा में भी जमकर उत्पात मचाया. कई तटीय जिलों में बिजली और दूरसंचार ढांचा ध्वस्त हो गया. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च की मध्यरात्रि को लगाए लॉकडाउन के बाद यह राष्ट्रीय राजधानी के बाहर प्रधानमंत्री का पहला दौरा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).