पंजाब में कोविड-19 के 16 नये मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 2045 हुई
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक कुल 16 नये मामलों में अमृतसर में चार, पटियाला और जालंधर में तीन-तीन, लुधियाना, बठिंडा, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर और मुक्तसर में एक-एक मामला सामने आया है।