देश की खबरें | आधार, पैन, वोटर आईडी को सोशल मीडिया अकाउंट से जोड़ने की याचिका पर विचार करने से न्यायालय का इनकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका पर विचार करने से मंगलवार को इनकार कर दिया, जिसमें उसने सोशल मीडिया अकाउंट को आधार, पैन या मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) कार्ड से जोड़ने का निर्देश देने का अनुरोध खारिज कर दिया गया था।