देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस के 84 नये मामले सामने आये, तेलंगाना के व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 84 मामले सामने आये, जिसके साथ ही प्रदेश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 1088 हो गयी। इस बीच, राजस्थान से यहां आये तेलंगाना के एक व्यक्ति की वायरस के संक्रमण के कारण मौत हो गयी ।