देश की खबरें | कर्नाटक में टिड्डी दल के पहुंचने की संभावना बेहद कम : मंत्री
जियो

बेंगलुरु, 28 मई देश के कुछ हिस्सों में टिड्डी दल के हमले के बीच कर्नाटक सरकार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि हवा की दिशा में बदलाव के चलते राज्य में टिड्डी दल के पहुंचने की संभावना बेहद कम है।

कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ''अच्छी बात यह है कि हवा कर्नाटक की ओर नहीं बह रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हवा किसी अन्य दिशा में बहने की उम्मीद है, टिड्डी दल 99.99 प्रतिशत कर्नाटक नहीं आएगा इसलिए किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।''

यह भी पढ़े | पंजाब: शराब नहीं मिलने पर गुस्‍साए चार लोगों ने दुकान के कर्मचारी को पीट-पीट कर मार डाला: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बचाव उपायों के तहत, टिड्डी दल के हमले की सूरत में इससे निपटने के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें कृषि और उद्यान विभाग के निदेशकों समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है।

साथ ही अधिकारियों को कलबुर्गी, बीदर, कोप्पल और यादगीर जिलों का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र, गुजरात समेत 3 राज्यों से आने वाले विमानों-ट्रेनों और वाहनों पर लगाई रोक.

मंत्री ने कहा, '' हमारे अधिकारी लगातार महाराष्ट्र के अधिकारियों के संपर्क में हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।''

इस बीच, पाटिल ने टिड्डी दल के हमले के मद्देनजर बृहस्पतिवार को बागबानी मंत्री नारायण गौड़ा समेत विशेषज्ञों, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारियों और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)