देश की खबरें | बंगाल में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 294 , कुल संक्रमित 7,303 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत होने के बाद, इस महामारी की वजह से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 294 हो गई है, वहीं एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 427 नए मामले आने के साथ कुल संक्रमित लोगों की संख्या 7,303 पहुंच गई है। यह जानकारी यहां राज्य स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गई।