जरुरी जानकारी | लार्सन एंड टुब्रो का एकीकृत शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में चार प्रतिशत घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग एवं निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 4.36 प्रतिशत घटकर 3,430.10 करोड़ रुपये रह गया।
नयी दिल्ली, पांच जून इंजीनियरिंग एवं निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 4.36 प्रतिशत घटकर 3,430.10 करोड़ रुपये रह गया।
इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 3,586.48 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।
समीक्षावधि में कंपनी की एकीकृत कुल आय 44,905.76 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 43,914.37 करोड़ रुपये थी।
इस दौरान कंपनी का कुल व्यय 40,656.02 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 38,966.27 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 6.14 प्रतिशत बढ़कर 10,239.71 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में यह 9,647.25 करोड़ रुपये था।
कंपनी को पास 31 मार्च 2020 तक 3,03,857 करोड़ रुपये के ठेकों का आर्डर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

