देश की खबरें | मध्य प्रदेश : जमीन विवाद में तीन लोगों की हत्या, पूर्व सरपंच घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई और पूर्व सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गया।
रतलाम (मध्यप्रदेश), पांच जून मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई और पूर्व सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक घटना आदिवासी अंचल के रावटी थाना अंतर्गत ग्राम नायन का है और मरने वाले एवं घायल एक ही पक्ष के हैं। इन पर कथित रूप से नायन ग्राम के भाभर परिवार के कुछ सदस्यों ने कुल्हाडी एवं लाठियों से हमला किया था।
यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में 139 मरीजों की मौत: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
रावटी पुलिस थाना प्रभारी आंनद भाभोर ने बताया कि मृतकों की पहचान शंकर कटारा (20), मदन कटारा (35) एवं गुलाब सिंह कटारा (28) के रूप में हुई है। ये तीनों ग्राम नायन के रहने वाले थे।
उन्होंने कहा कि इस हमले में ग्राम पंचायत नायन के पूर्व सरपंच मोहनलाल कटारा (42) गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय रतलाम में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने फिर केंद्र सरकार पर किया हमला, चार देशों से की तुलना में भारत के लॉकडाउन को बताया विफल.
भाभोर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रावटी थाना से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया था।
उन्होंने कहा कि कटारा परिवार का जमीन को लेकर विगत कई दिनों से ग्राम के भाभर परिवार से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते यह घटना हुई। आरोपियों ने कुल्हाड़ी एवं लाठियों से हमला किया।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये और उनकी तलाश जारी है।
भाभोर ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
सं रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

