देश की खबरें | 14 जून : कई महान विभूतियों का जन्मदिन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में 14 जून की तारीख कई महान व्यक्तियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है, जिनमें सिनेमा से लेकर खेल, संगीत और राजनीति के देश विदेश के कई धुरंधर शामिल हैं। इनमें भारतीय सिनेमा को मुगल-ए-आजम जैसी कालजयी फिल्म देने वाले के. आसिफ, टेनिस की दुनिया में अपनी एक खास जगह रखने वाली जर्मनी की स्टेफी ग्राफ, शास्त्रीय संगीत की महान फनकार हीराबाई बारोदकर शामिल हैं। राजनीति के मैदान के धुरंधरों की बात करें तो अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म भी 14 जून को ही हुआ था और अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्मदिन भी 14 जून ही है।