एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | श्रीलंका ने कोविड-19 कर्फ्यू में थोड़ी और ढील दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने कोविड-19 लॉकडाउन के चलते लागू कर्फ्यू में अगले हफ्ते से कुछ और ढील देने की शनिवार को घोषणा की।

विदेश की खबरें | श्रीलंका ने कोविड-19 कर्फ्यू में थोड़ी और ढील दी

कोलंबो, 13 जून श्रीलंका ने कोविड-19 लॉकडाउन के चलते लागू कर्फ्यू में अगले हफ्ते से कुछ और ढील देने की शनिवार को घोषणा की।

श्रीलंका में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1,880 मामले हैं और बीमारी के कारण 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1,196 लोग स्वस्थ हुए हैं।

यह भी पढ़े | नेपाल में संसद का सत्र शुरू, नए राजनीतिक नक्शे से संबंधित विधेयक को मिल सकती है मंजूरी.

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय ने कहा कि कोविड-19 कर्फ्यू जो वर्तमान में रोजाना रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक लागू रहता है, उसमें छूट दी जाएगी और 14 जून से यह रोजाना मध्यरात्रि से सुबह चार बजे तक केवल चार घंटे के लिए लागू रहेगा।

श्रीलंका में 20 मार्च को वैश्विक महामारी से पीड़ित पहला स्थानीय मरीज सामने आने के बाद से लगातार लॉकडाउन जारी है। शुरुआत में पूरे देश में कर्फ्यू लगाया गया था लेकिन बाद में देश के दो तिहाई हिस्सों को इससे छूट दी गई।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में COVID-19 महामारी से 1 लाख 32 हजार से अधिक लोग संक्रमित, अब तक 2,551 लोगों की हुई मौत.

सरकार ने मई मध्य से आंशिक तौर पर कार्यालय एवं कारोबारों को खोलने का आदेश दिया था। जून की शुरुआत से, प्रतिबंधों में कुछ और रियायत देकर सार्वजनिक परिवहन को अनुमति दी गई।

लॉकडाउन में ये रियायतें नयी संसद के लिए चुनाव कराने की जरूरत के मद्देनजर दी जा रही हैं।

श्रीलंका में दो बार टल चुके संसदीय चुनाव पांच अगस्त को होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).