जरुरी जानकारी | यूटीआई एएमसी ने इम्तियाजुर रहमान को सीईओ नियुक्त किया

नयी दिल्ली, 13 जून यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) ने इम्तियाजुर रहमान को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी में यह पद करीब दो साल से रिक्त था।

रहमान इस पद के लिए कंपनी के अंदर से ही प्रत्याशी थे। कपंनी के पूर्व सीईओ लियो पुरी का 2018 में कार्यकाल पूरा होने के बाद से यह पद रिक्त है।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

रहमान करीब दो साल से कंपनी के कार्यवाहक सीईओ रहे। इससे पहले वह 2012-13 में कार्यवाहक सीईओ रहे थे। वह कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) भी रह चुके हैं।

रहमान कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार सहित विभिन्न विभागों की अगुवाई कर चुके है। रहमान 1998 में यूटीआई समूह में आए थे। वह 2003 से एएमसी से जुड़े हैं।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

यूनिट ट्रस्ट आफ इंडिया (यूटीआई) के पुनर्गठन के बाद संगठन में बदलाव लाने में भी उनकी भूमिका रही है। यूटीआई एएमसी ने कहा है कि कंपनी जल्द ही आईपीओ लाने की तैयारी में है। अब प्रबंधन के शीर्ष स्तर पर नियुक्ति से सेबी की भी चिंता दूर होगी। कंपनी ने दिसंबर 2019 में ही सेबी के पास आईपीओ संबंधी दस्तावेज सौंप दिये थे।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)