देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के मामले 23,000 के पार; मृतकों की संख्या 1,449 पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 517 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 23,079 पहुंच गई, जबकि 33 और मौत होने से मृतकों की संख्या 1,449 हो गई। इन मौतों में 26 मौत अकेले अहमदाबाद में हुई हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।