जरुरी जानकारी | पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस को चौथी तिमाही में 242 करोड़ रुपये का घाटा

नयी दिल्ली, 13 जून आवास वित्त कंपनी (एचएफसी) पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस को 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 242.06 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। कंपनी ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच अधिक प्रावधान किये जाने की वजह से यह घाटा हुआ है।

कंपनी को 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 379.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

कंपनी ने शेयर बाजारों से कहा, ‘‘471 करोड़ रुपये के कोविड-19 प्रावधान सहित उच्च प्रावधानों के कारण मुख्य रूप से कर बाद लाभ में 163.7 प्रतिशत की गिरावट आयी है, जिसके परिणामस्वरूप 379.7 करोड़ रुपये के लाभ के बजाय 242.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।’’

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने कहा कि यदि कोविड-19 प्रावधान नहीं करना होता तो कर के बाद लाभ लगभग 122 करोड़ रुपये रहता।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

इस दौरान कंपनी की आय भी 2,148.19 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 1,951.84 करोड़ रुपये रह गयी।

पूरे वित्त वर्ष के हिसाब से, कंपनी का शुद्ध लाभ 2018-19 के 1,191.5 करोड़ रुपये से 45.8 प्रतिशत घटकर 2019-20 में 646.2 करोड़ रुपये रहा।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने कहा, "मौजूदा आर्थिक परिदृश्य को देखते हुए और पूंजी के संरक्षण के लिये निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिये लाभांश की सिफारिश नहीं की है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)