ओडिशा में COVID-19 से मरने वालों की संख्या हुई 11, आपदा मोचन बल के 13 और कर्मी संक्रमित
ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और शख्स ने दम तोड़ दिया. इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. वहीं राज्य में 186 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं. अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 3,909 हो गई है, जबकि 2,594 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. फिलहाल 1,301 मरीजों का इलाज चल रहा है.