देश की खबरें | पति ने पत्थर से कुचल कर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खंडवा जिले के कदवालिया गांव में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने चरित्र पर शक होने के चलते अपनी 38 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी।
खंडवा (मध्यप्रदेश), 14 जून खंडवा जिले के कदवालिया गांव में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने चरित्र पर शक होने के चलते अपनी 38 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी।
इस दंपति के छह नाबालिग बच्चे हैं और उन्हीं के सामने यह घटना शुक्रवार रात को हुई। घटना के बाद इन बच्चों ने अपनी मां के शव के साथ पूरी रात गुजारी।
रोशनी चौकी प्रभारी सुसा परते ने रविवार को बताया कि गंगा बाई की हत्या करने को लेकर उसके फरार पति सूरज को शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा, ''सूरज ने अपनी पत्नी की हत्या अपने छह बच्चों के सामने शुक्रवार रात करीब 10 बजे पत्थर से कुचलकर की। उसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। दहशत भरे उनके छह बच्चों ने शव के पास ही बैठकर रोते हुये रात गुजारी और थक हारकर शव के पास ही सो गये थे।''
परते ने बताया कि पडोसी जिले हरदा से यह परिवार 15 दिन पहले ही कदवालिया गांव लौटा था। गंगा बाई के छह बच्चे हैं। उनमें से चार लड़के एव दो लड़कियां हैं। सबसे बड़ी लड़की है और वह करीब 13 साल की है।
परते ने कहा कि सूरज पर अपनी ही पत्नी की हत्या करने के आरोप में भादंसं की धारा 302 के तहत मामल दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।
उन्होंने कहा कि प्रारभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सूरज अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

