पाकिस्तान में कोरोना वायरस से कोहराम, कुल 1.48 लाख संक्रमित, सैकड़ों की गई जान
पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,443 नये मामले सामने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 1,48,919 हो गए हैं जबकि 111 और लोगों की कोविड-19 से मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,839 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।