देश की खबरें | अंबाला की केंद्रीय जेल में दो विचाराधीन कैदियों ने आत्महत्या की
जियो

अंबाला , 16 जून हरियाणा के अंबाला में केंद्रीय जेल की पृथक वार्ड में मंगलवार को दो विचाराधीन कैदियों ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान सुनील कुमार (31) और रामदास (35) के रूप में हुई है। सुनील समीप के गांव बलाना और रामदास साहा का निवासी है।

यह भी पढ़े | कोरोना के इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों का उपयोग करेगा कर्नाटक- चिकित्सा शिक्षा मंत्री के.सुधाकर.

दोनों के शव अंबाला के सिविल₨ अस्पताल के मुर्दाघर में रखे गये हैं।

पुलिस के अनुसार उनके रिश्तेदारों को इस घटना की जानकारी दे दी गयी है।

यह भी पढ़े | प्रियंका गांधी ने योगी सरकार के कामकाज पर उठाया सवाल, कहा- यूपी सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है.

जेल अधिकारियों के अनुसार सुनील और रामदास ने बेडशीट से फांसी लगा ली। सुबह जब गिनती के समय वे गैरहाजिर पाये गये तब यह मामले सामने आया।

अंबाला सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक विशाल छिब्बर के अनुसार मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)