देश

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार के कामकाज पर उठाया सवाल, कहा- यूपी सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश (यूपी) की योगी आदित्य नाथ सरकार के कामकाज पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है.

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार के कामकाज पर उठाया सवाल, कहा- यूपी सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है
प्रियंका गांधी व सीएम योगी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश (यूपी) की योगी आदित्य नाथ सरकार के कामकाज पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, "यूपी की भाजपा सरकार में प्रदेश का सबसे बड़ा दफ्तर सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। पशुपालन विभाग के घोटाले ने सरकार के पूरे भ्रष्ट तंत्र की कलई खोल दी." उन्होंने आगे कहा, "प्रदेश की कार्यपालिका के केंद्र के इर्द-गिर्द भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। क्या मंत्रियों व मुख्यमंत्री को इसकी भनक ही नहीं है? यदि ऐसा है तो ये तथ्य चौंकाने वाला है. ये उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान है."

यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा राज्य के एक मंत्री के निजी सचिव सहित सात लोगों को गिरफ्तार करने के बाद प्रियंका ने यह टिप्पणी की है। ये लोग अनुबंध देने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते थे. यह भी पढ़े: कोरोना संकट: प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से पूछा-यूपी में खराब PPE किट की सप्लाई मामले में क्या दोषियों पर होगी कार्रवाई?

एसटीएफ ने कहा कि इंदौर के एक व्यापारी मंजीत सिंह भाटिया को चारा आपूर्ति के अनुबंध में शामिल करने के मामले में विधानसभा सचिवालय के कुछ पत्रकारों और कर्मचारियों सहित 14 लोग शामिल थे। भाटिया के साथ कथित तौर पर इन लोगों ने 9.72 करोड़ रुपये की ठगी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).