वाशिंगटन, 16 जून राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने घोषणा की है कि अगले हफ्ते कोष संग्रह के पहले डिजिटल कार्यक्रम में उनके साथ उनके “दोस्त” एवं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा शामिल होंगे।
बाइडेन के अभियान ने घोषणा की कि कोष संग्रह के कार्यक्रम में ओबामा और उनके पूर्व उपराष्ट्रपति का मंगलवार से एक हफ्ते बाद फिर मिलना होगा।
यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच ब्रिटेन ने COVID-19 वायरस के नये टीके का परीक्षण शुरू किया.
एक ट्वीट में बाइडेन ने घोषणा की कि ओबामा अगले हफ्ते उनके साथ शामिल होंगे।
बाइडेन ने सोमवार को कहा, “दोस्तों, मेरे पास आपको देने के लिए बड़ी खबर है : अगले हफ्ते, मैं अपने दोस्त और पूर्व बॉस, राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ चंदा जुटाने के डिजिटल कार्यक्रम में नजर आउंगा। वहां आपकी मौजूदगी से हमें खुशी होगी।”
यह भी पढ़े | अमेरिका में COVID-19 के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर लगी रोक, FDA ने बताया घातक.
इस ट्वीट से पहले बाइडेन ने घोषणा की थी कि उन्हें अपने अभियान के जरिए मई के महीने में 8.08 करोड़ डॉलर जुटाए थे।
कार्यक्रम में छोटे-छोटे लाखों दाताओं को लक्ष्य बनाने की योजना है।
अभियान को भेजे ई-मेल में ओबामा ने इसे अब तक का सबसे महत्त्वपूर्ण चुनाव बताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY