देश की खबरें | सुरक्षा बल के जवान ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
राजनांदगांव, 16 जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के गातापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत घाघरा शिविर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के हवलदार अब्दुल शाहिद ने बीती रात खुद को गोली मार ली ।
अधिकारियों ने बताया कि बीती रात जब शाहिद अपने शिविर में था तब वहां अन्य जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी। जवान जब शाहिद के कमरे में पहुंचे तब वह खून से लथपथ था।
उन्होंने बताया कि शिविर में तैनात जवानों और अधिकारियों ने शाहिद को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े | वही बदनाम गलवान घाटी जहां 1962 में भी चीन दिया था भारत को धोखा, फिर दोहराई कायराना हरकत....
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाहिद उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था तथा शांत रहता था।
अधिकारियों ने बताया कि हवलदार शाहिद ने अपनी जान क्यों ली है इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

