देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 17,296 मामले सामने आए, मृतकों की संख्या 15,301 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि शुक्रवार को सामने आई जब संक्रमण के दैनिक मामले बढ़कर 17,000 के पार पहुंच गए। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,90,401 हो गई है जिनमें आधे से अधिक मामले 10 शहरों और जिलों से सामने आए हैं।