नयी दिल्ली, 26 जून राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के एक कर्मचारी की कोविड-19 से मौत हो गई है जबकि अभी तक 17 अन्य इससे संक्रमित पाये गए हैं। यह जानकारी सूत्रों ने शुक्रवार को दी।
सूत्रों ने बताया कि कोविड- 19 से जान गंवाने वाला कर्मचारी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में मल्टी टास्किंग कर्मचारी था।
यह भी पढ़े | मेघालय में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.3 मापी गई: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सूत्रों ने कहा कि यह एनएचआरसी के किसी कर्मचारी की कोविड-19 से मौत होने का पहला मामला है। इसके अलावा अभी तक एनएचआरसी के 17 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं जिसमें कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
सूत्रों ने कहा कि ये मामले 12 जून से 24 जून के बीच सामने आये और कुछ कर्मचारियों के परिवार के कुछ सदस्य भी संक्रमित पाये गए हैं।
यह भी पढ़े | 27 जून 2020: पहली बार पता चला कि धूम्रपान से होता है फेफड़ों का कैंसर.
सूत्रों ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक दल ने शुक्रवार को एनएचआरसी कार्यालय का दौरा किया जो कि दक्षिण दिल्ली में आईएनए क्षेत्र में छह मंजिला मानवाधिकार भवन में स्थित है।
इससे पहले इसके कार्यालय से कई मामले सामने आने के बाद सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया था।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘गत सप्ताह बुधवार से शुक्रवार तक मंजिल संख्या पांच और छह को सेनेटाइजेशन कार्य के लिए बंद किया गया था। अधिकतर मामले पांचवीं मंजिल से सामने आये थे।’’
हाल में एनएचआरसी के एक सदस्य के नेतृत्व में उसकी एक टीम ने एलएनजेपी अस्पताल का मौके पर निरीक्षण करने के लिए दौरा किया था। एलएनजेपी अस्पताल दिल्ली सरकार के तहत आने वाली एक समर्पित कोविड-19 इकाई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY