ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 245 नए मामले सामने आए, 2 और मरीजों की मौत
ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 245 नए मामले सामने आने से मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6,859 हो गयी. संक्रमित लोगों में एनडीआरएफ के दो कर्मी शामिल हैं. वहीं, इस बीमारी के दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 23 हो गई. ओडिशा में अब भी 2,086 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 4,743 लोग ठीक हो चुके हैं.