जरुरी जानकारी | अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 75.58 रुपये प्रति डालर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने और कच्चे तेल के दाम नीचे आने से सोमवार को डालर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 75.58 (अस्थाई आंकड़ा) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। हालांकि, इस दौरान देश के शेयर बाजारों में गिरावट रही।
मुंबई, 29 जून वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने और कच्चे तेल के दाम नीचे आने से सोमवार को डालर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 75.58 (अस्थाई आंकड़ा) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। हालांकि, इस दौरान देश के शेयर बाजारों में गिरावट रही।
विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, विदेशी मुद्रा की निकासी और कोविड-19 के मामलों से बढ़ती चिंता के बीच अमरिकी डालर के कमजोर पड़ने से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला और इसमें गिरावट थम गई।
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 75.64 रुपये प्रति डालर पर स्थिर खुला। कारोबार के दौरान इसमें बढ़त दर्ज की गई और अंत में यह अमेरिकी डालर के मुकाबले 75.58 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। पिछले बंद भाव के मुकाबले इसमें सात पैसे की वृद्धि रही।
गत सप्ताहांत शुक्रवार को डालर के मुकाबले रुपया 75.65 रुपये पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान, जानें क्या है डॉक्टर की सलाह.
सोमवार को चार घंटे के कारोबारी सत्र के दौरान डालर रुपये की विनिमय दर ऊंचे में 75.52 रुपये और नीचे में 75.64 रुपये प्रति डालर रही।
इस बीच दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड की संख्या को पार करते हुये 1.01 करोड़ तक पहुंच गये हैं जबकि इससे मरने वालों का आंकड़ा 5.01 लाख हो गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या पांच लाख 48 हजार 318 तक पहुंच गई है जबकि 16,475 लोगों की इससे मौत हो गई।
उधर, वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 2.15 प्रतिशत गिरकर 40.14 डालर प्रति बैरल रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

