एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूनान में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रविवार रात आए भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। वहीं, सोमवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया।

विदेश की खबरें | यूनान में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

रविवार रात आए भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। वहीं, सोमवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया।

हालांकि इस दौरान किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: बुरीगंगा नदी में नौका डूबने से 23 की मौत, बचाव अभियान जारी.

एथेंस जियोडायनेमिक संस्थान के अनुसार पहला भूकंप रविवार रात करीब नौ बजे आया। इसका केन्द्र रोड्स के उत्तर में 30 किलोमीटर की दूरी पर था।

संस्थान के अनुसार दूसरा भूकंप सोमवार सुबह सात बजे के बाद आया और इस भूकंप का केंद्र भी पहले भूकंप के करीब ही था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के पास ग्रेनेड से हमला, आतंकवादियों समेत नौ की मौत.

यूनान भूकंप की दृष्टि से विश्व का बेहद संवेदनशील क्षेत्र है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).