बांग्लादेश: बुरीगंगा नदी में नौका डूबने से 23 की मौत, बचाव अभियान जारी
बांग्लादेश के बुरीगंगा नदी में सोमवार को एक नौका डूबने की घटना में 23 लोगों की मौत हो गई. नौका एक अन्य जहाज से टकरा गई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बीडीन्यूज 24 ने फायर सर्विस कंट्रोल रूम अधिकारी रोजिना इस्लाम के हवाले से बताया कि यह हादसा ढाका के श्यामबाजार के पास सुबह 9.30 बजे के आसपास हुआ.
ढाका, 29 जून : बांग्लादेश के बुरीगंगा नदी में सोमवार को एक नौका डूबने की घटना में 23 लोगों की मौत हो गई. नौका एक अन्य जहाज से टकरा गई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बीडीन्यूज 24 ने फायर सर्विस कंट्रोल रूम अधिकारी रोजिना इस्लाम के हवाले से बताया कि यह हादसा ढाका के श्यामबाजार के पास सुबह 9.30 बजे के आसपास हुआ.
रोजिना के मुताबिक, मृतकों में तीन बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं. फायर सर्विस के गोताखोरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बांग्लादेश इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (बीआईडब्ल्यूटीए) और तटरक्षक बल की मदद से बचाव अभियान शुरू किया.
बीआईडब्ल्यूटीए के ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर एमडी सेलिम ने कहा कि बोट (नौका) मॉर्निग बर्ड मुंशीगंज से सदरघाट की ओर जा रहा था, जब वह चांदपुर से आ रहे मोयूरी -2 जहाज से टकरा गया. इसमें 50 से अधिक लोग सवार थे और उनमें से कुछ तैरकर किनारे पर आ गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

