एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | युवा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ बैलगाड़ी पर बैठकर जुलूस निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की युवा इकाई के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को बैलगाड़ी पर बैठकर जुलूस निकाला।

देश की खबरें | युवा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ बैलगाड़ी पर बैठकर जुलूस निकाला

नयी दिल्ली, 29 जून कांग्रेस की युवा इकाई के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को बैलगाड़ी पर बैठकर जुलूस निकाला।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अगुवाई में संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायसीना रोड स्थित युवा कांग्रेस के मुख्यालय से शास्त्री भवन की ओर यह जुलूस निकाला, हालांकि पुलिस ने शास्त्री भवन से कुछ दूरी पर ही इन्हें रोक दिया।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में COVID-19 के 3 नए पॉजिटिव मामले आए सामनें, 7 संक्रमितों की हुई मौत: 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दरअसल, शास्त्री भवन में पेट्रोलियम मंत्रालय का दफ्तर है।

श्रीनिवास ने कहा, ‘‘ 2014 से पहले भाजपा महंगाई को 'डायन' कहती थी, लेकिन अब उसे महंगाई नजर नहीं आ रही है। इतना दोहरा मापदंड भाजपा के लोगों ने कहां से सीखा है?’’

यह भी पढ़े | बिहार में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, साइकिल चलाकर जताया विरोध प्रदर्शन.

उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग करते हुए कहा, ‘‘आज पेट्रोलियम मंत्रालय तक बैलगाड़ी के साथ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अगर पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस नहीं लिए गए तो ये लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी।’’

गौरतलब है कि पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला लगातार 22वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। डीजल के दाम सोमवार को 13 पैसे बढ़कर 80.53 रुपये प्रति लीटर की नई ऊंचाई पर पहुंच गये। पिछले तीन सप्ताह में डीजल के दाम में कुल मिलाकर 11.14 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के मुताबिक सोमवार को पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 80.38 रुपये से बढ़कर 80.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 80.40 रुपये से बढ़कर 80.53 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).