देश की खबरें | त्रिपुरा में कोविड-19 के 12 नए मामले, कुल संख्या 1,352
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में 12 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
अगरतला, 29 जून त्रिपुरा में 12 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Punjab Cow Creates Record: पंजाब के करनाल में एक गाय ने 24 घंटे में दिया 76 लिटर दूध, बनाया रिकॉर्ड.
उन्होंने कहा कि नए मरीजों में से आठ सिपाहीजला, तीन खोवई और एक मरीज गोमती जिले का है।
रविवार देर रात देव ने ट्वीट किया, “कोविड-19 जांच के लिए एकत्र 1,063 नमूनों में से, 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। उनमें से नौ लोगों ने यात्रा की थी और तीन कोविड-19 के मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए थे।”
इससे पहले एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि कोविड-19 से आठ और लोग ठीक हो गए।
राज्य में सामने आए कोविड-19 के 1,352 मामलों में से 273 मरीजों का इलाज चल रहा है और 1,079 लोग ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

